चार परिवार के पांच घर जले

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र स्थित रामविशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की रात आग लगने से चार परिवार के पांच घर जल गये. घटना में नकद सहित अनाज, कपड़ा, फर्नीचर आदि जल गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एक बजे वार्ड नंबर पांच निवासी मो रमजानी, मो जुमन, नूर मोहम्मद व धनती […]

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र स्थित रामविशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की रात आग लगने से चार परिवार के पांच घर जल गये. घटना में नकद सहित अनाज, कपड़ा, फर्नीचर आदि जल गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एक बजे वार्ड नंबर पांच निवासी मो रमजानी, मो जुमन,

नूर मोहम्मद व धनती खातून के घर में आग लग गयी. घटना में पांच हजार नकद सहित अनाज, बर्तन, कपड़ा, फर्निचर, गेहूं आदि जलकर गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. आग बुझाने के क्रम में दो लोग घायल हो गये. पीड़ितों ने घटना की सूचना राघोपुर थाना व अंचल कार्यालय को दी. थाना व अंचल कार्यालय कर्मी द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया.

छह परिवार हुए बेघर
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र झिल्ला डुमरी पंचायत स्थित विसनपुर गांव के वार्ड नंबर छह में बुधवार की मध्य रात्री में आग लग जाने से छह घर जल गये. वहीं झुलस जाने से दो भैंस की भी मौत हो गयी़ जानकारी के जनुसार अगलगी में जुड़ी लाल मेहता, मुसन मेहता तथा मनोज मेहता का दो-दो घर जल गया़
पीड़ितों ने बताया कि अगलगी में अनाज कपड़ा, जेवर, फर्नीचर आदि नष्ट हो गया़ वहीं 35 हजार रुपये नकदी भी स्वाहा हो गया़ स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया़ घटना की सूचना पर सीओ सरत मंडल, थानाध्यक्ष उदय बहादुर, पूर्व पंसस गौतम मेहता आदि में घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया़ साथ ही पीड़ितों को नियमानुकूल सरकारी सहायता मिलने का अश्वासन दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >