सत्संग सुनने से जीवन हो जाता है फसल-स्वामी निर्मलानंद बाबा कुमारखंड . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी पंचायत के सरहद गति गांव में जिला संतमत सत्संग का 41वां वार्षिक अधिवेशन बुधवार से शुरू हो गया, जिसका संचालन अध्यक्ष जयनारायण प्रसाद यादव व सचिव भोला प्रसाद यादव ने किया. स्वामी प्रमोद बाबा ने कहा कि सत्संग में आने से संत और भगवंत दोनों की प्राप्ति होती है. सत्संग से पाप और अज्ञान का नाश होता है. हृदय में भक्ति ज्ञान का प्रकाश निश्चित ही मनुष्य का विकास और प्रभु चरणों में निवास मिलता है. उन्होंने कहा कि वह अपने प्रवचन में सदैव बताते हैं कि जो दिखता है वही सत्य है, अविनाशी है और जो देखने वाला है वह नाशवान है, लेकिन हर व्यक्ति दिखने वाले व्यक्ति,वस्तु और पदार्थ की कामना करता है और दुख को प्राप्त करता है. इसलिए अज्ञान ओर पाप दोनों से पूरी तरह मुक्ति चाहिए तो हम सत्संग से जुड़ना होगा और संतों की संगति करते हुए उनसे लाभ लेना होगा. वहीं स्वामी निर्मलानंद बाबा ने कहा कि सत्संग सुनने से जीवन सफल हो जाता है. कर्म ही जीवन है. सत्संग में स्वामी स्वामी परमानंद बाबा,स्वामी अनमोल बाबा, स्वामी गुरु प्रसाद बाबा, क्षत्रधारी बाबा,जयकुमार बाबा,रविंद्र बाबा,रमेश बाबा,गणेशानंद बाबा स्वरूपानंद बाबा आदि ने प्रवचन से सत्संग प्रेमियों को मोह लिया. सत्संग में काफी संख्या में सत्संग प्रेमी सम्मिलित हुये. इस अवसर पर कई पंचायत के मुखिया पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों समेत जदयू के नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुये. सत्संग स्थल पर महर्षि मेंही दास व पुस्तक अन्य साधु महात्माओं का तस्वीर की बिक्री अच्छी हो रही थी. गन्यंग के दूसरा दिन 20 फरवरी को सत्संग में और अधिक भीड़ होने संभावना व्यक्त की जा रही है. सत्संग स्थल आरती,कीर्तन,भजन आदि कार्यक्रम का आयोजन भक्ति पूर्ण तरीके से किया. पंडाल में व उनके आस पास लाइटिंग की व्यापक व्यवस्था की गयी है. मौके पर स्थानीय स्वागत समिति के सदस्य राजेश कुमार,सरोज कुमार,शिवानन्द चौधरी,संजय यादव,शत्रुधन यादव,वीरेंद्र चौधरी,उमेश यादव,गजेन्द्र यादव,सतनारायण यादव,मनोहर कुमार,धीरेन्द्र कुमार,राजदीप कुमार,जय कुमार यादव,नेवालाल यादव,दिनेश यादव,अरविन्द यादव,निकेश यादव,फुल कुमार यादव,फुलेन्द्र यादव,नवीन कुमार,सुधीर कुमार,बेचन यादव,योगेन्द्र यादव,नागेश्वर यादव,रामचंद्र यादव आदि संत महात्मा व भक्तजनों के सेवा में लीन थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
