221 लीटर शराब बरामद

221 लीटर शराब बरामद

गम्हरिया.

थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगबनी सिंहपुर सड़क किनारे से पुलिस ने 221 लीटर शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जोगबनी सिंहपुर सड़क के किनारे शराब तस्कर के द्वारा शराब की बड़ी खेप उतरने वाला है. इस सूचना पर टीम को गठन किया. उक्त जगहों पर पुलिस टीम ने छापेमारी तीन बाइक के साथ अफिसर चॉइस फ्रूटी 48 पीस 180 एमएल का 95 लीटर, रायल स्टैग 36 पीस 750 एमएल का 27 लीटर, वहीं इंपीरियल ब्लू 12 पीस 750 एमएल का नौ लीटर, मैजिक मुमेंट 24 पीस 750 एमएल का 18 लीटर, बियर 144 पीस 500 एमएल का 72 लीटर, कुल 221 लीटर बरामद किया. उन्होंने बताया कि अभियुक्त प्रवेश यादव के विरुद्ध केश दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >