लैंड फॉर जॉब मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी हियरिंग...

Land For Job Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को होने वाली लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई. अब इस केस की अगली हियरिंग 21 फरवरी को होगी.

Land For Job Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को होने वाली लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई. अब इस केस की अगली हियरिंग 21 फरवरी को होगी. CBI ने कोर्ट से स्पष्टीकरण दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है.

CBI को 30 जनवरी को मिली थी केस चलाने की मंजूरी

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दो अधिकारियों पर केस चलाने की अनुमति दी थी, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी आरके महाजन भी शामिल थे. बता दें कि आरके महाजन लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री कार्यकाल में रेलवे बोर्ड में तैनात थे.

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था?

16 जनवरी को सुनवाई टल गई थी, क्योंकि कोर्ट ने एक रेलवे अधिकारी पर केस चलाने की अनुमति नहीं दी थी. 30 जनवरी को कोर्ट ने CBI को दो अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी. सोमवार (19 फरवरी) को भी हियरिंग टल गई क्योंकि CBI ने स्पष्टीकरण दाखिल करने के लिए और समय मांगा.

Also Read: दिल्ली से भागकर जमुई में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, मंदिर के श्रद्धालुओं ने किया कन्यादान

कोर्ट में कौन-कौन मौजूद था?

स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर डीपी सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे. एडवोकेट मनु मिश्रा फिजिकली कोर्ट में मौजूद थे. अब सभी की नजरें 21 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जब CBI अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी और कोर्ट में आगे की कार्यवाही होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >