राजद के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव- सुन लो नरेंद्र मोदी, बिहार में तुम्हें उखाड़ फेंकेंगे

राजद के स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद ने केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. साथ ही केंद्र सरकार पर अपने शब्दों से प्रहार किया. इस अवसर पर राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी के कई नेता मौजूद रहें. देखिए लालू यादव ने इस दौरान क्या-क्या कहा.

5 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय जनता दल के 27 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पटना के बीरचन्द पटेल पथ स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में सर्वप्रथम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और झंडोत्तोलन के पश्चात उनके द्वारा इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन किया गया. जिसमें तेज प्रताप, चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता व मंत्रीगन उपस्थिति रहें. इस अवसर पर युवा राजद एवं छात्र राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा राजद के झंडे को सलामी दी गई.

इस दौरान लालू प्रसाद ने केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. उन्होंने राजद की स्थापना की पृष्ठभूमि एवं परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मैं जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष था और कुछ लोग बेवजह हमें हटाकर पार्टी पर अपना अधिकार जमाना चाह रहे थे, जो कि गलत था. मैंने अपने साथियों जिसमें कई लोग आज इस मंच पर उपस्थित हैं और कई लोग हम लोगों के बीच में नहीं हैं, से विचार कर नई पार्टी गठन करने का निर्णय लिया. दिवंगत नेता रामकृष्ण हेगड़े ने पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता दल रखने का सुझाव दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >