एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय

एनडीए सम्मेलन को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया निर्णय

20 सितंबर को केआरके मैदान में होगा एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन

हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को लखीसराय विधानसभा के लिए आगामी 20 सितंबर को केआरके मैदान में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक किया. एनडीए के कार्यकर्ताओं ने एकमत से बैठक को सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा. बैठक में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सम्मेलन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया. इन समितियों को स्वागत, व्यवस्था, प्रचार-प्रसार व समन्वय जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गयी. सम्मेलन में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. भविष्य की कार्य योजना तैयार की गयी. मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन 20 सितंबर को है. मिशन 2025 के तहत जीत का लक्ष्य लेकर चलेंगे. एनडीए सम्मेलन हमारे संगठन की एकजुटता का प्रतीक है. सम्मेलन में हलसी प्रखंड से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है. आयोजित बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष हरिकांत पासवान, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू सिंह, कृष्ण देव महतो, भरत महतो, रामवरण सिंह, शिवशंकर सिंह, राजीव कुमार, विपुल सिंह एवं अन्य एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >