तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से महिला मजदूर की मौत, कई घायल

नगर सीमांत के पटना जिले के बहापर इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये

पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त, आवेदन देने पर होगी कार्रवाई बड़हिया नगर सीमांत के पटना जिले के बहापर इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये. सभी घायल टाल क्षेत्र से ट्रैक्टर पर अनाज लेकर लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था और उसके डाला (ट्रॉली) में मजदूर बैठे हुए थे. इसी दौरान पटना की ओर से ईंट लादकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पीछे से आकर खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में बैठे सभी मजदूर सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े. इस हादसे में पूर्णिया जिले के पटराहा निवासी अरविंद मंडल की 30 पत्नी संजू देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी. वहीं, हरचंडी मंडल के पुत्र 36 वर्षीय पुत्र दयाल मंडल का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि दिलखुश मंडल व उसकी पत्नी रूपा देवी भी घायल हो गयी हैं. सभी लोग बड़हिया के किसान अवध यादव के खेत में अनाज कटनी करने आये हुए थे और काम खत्म करने के बाद ट्रैक्टर से अनाज लेकर किसान के बथान पर उतारने जा रहे थे. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और किसानों की मदद से सभी घायलों को बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजू देवी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दयाल मंडल को बेहतर इलाज के लिए लखीसराय रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पचमहला थाना के एएसआई सुमित कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >