मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की ट्रेन से कटकर मौत

किऊल-झाझा रेल खंड के भलुई हॉल्ट एवं मननपुर स्टेशन के बीच ट्रेन के चपेट मे आने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान महुलिया गांव निवासी बबलू मोदी की पत्नी शैली देवी के रूप में की गयी.

चानन. किऊल-झाझा रेल खंड के भलुई हॉल्ट एवं मननपुर स्टेशन के बीच ट्रेन के चपेट मे आने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान महुलिया गांव निवासी बबलू मोदी की पत्नी शैली देवी के रूप में की गयी. मिली जानकारी के मुताबिक शैली देवी प्रत्येक दिन के भांति घटना के दिन में भी अपने घर मननपुर बाजार से मॉर्निंग वॉक में वह संग्रामपुर गांव की ओर सुबह पांच बजे के आसपास जा रही थी. इसी दौरान अप लाइन से कोई एक्सप्रेस पूरी स्पीड में निकल रही थी. जिस दौरान वह वह ट्रेन चपेट आ गयी. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में शव को उठा कर दाह संस्कार के लिए ले गये. वहीं घटना की खबर सुन कर परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं इस संबंध में जमुई जीआरपी थानाध्यक्ष कुमार देव ने बताया कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >