आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट, घायल

प्रखंड के अंतर्गत जखौर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है

बड़हिया प्रखंड के अंतर्गत जखौर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में नेहा कुमारी (30 वर्ष) पति टुनटुन सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी कहासुनी के दौरान हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. बताया गया कि गांव के ही दिलीप सिंह का बेटाप्रिंस व बिपिन सिंह के बेटा रोहित कुमार आदि ने मिलकर नेहा कुमारी के साथ मारपीट की. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायल महिला पहले से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसके कारण विवाद की स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गयी. परिजनों का कहना है कि मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, लेकिन आरोपियों ने इसे गंभीर रूप दे दिया. मामले को लेकर बीरुपुर थाना में आवेदन दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >