Lakhisarai हेड बॉय के पद पर साहिल राज, हेड गर्ल के पद पर माही भारती चयनित

छात्र नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित छात्र परिषद के चुनाव को लेकर मतदान कार्यक्रम संपन्न हुआ था.

लखीसराय से राजीव की रिपोर्ट Lakhisarai News : जिला मुख्यालय के समीप स्थित जी माउंट लिट्रा विद्यालय में विगत शनिवार को छात्र नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित छात्र परिषद के चुनाव को लेकर मतदान कार्यक्रम संपन्न हुआ था. जिसमें कक्षा तीन एवं उससे ऊपर के सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक और सक्रिय भागीदारी निभायी. चुनाव प्रक्रिया पहली बार विद्यालय में चुनाव ई-वोटिंग प्रणाली के माध्यम से करायी गयी. जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटलीकरण के महत्व की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया. चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत हेड बॉय, हेड गर्ल, असिस्टेंट हेड बॉय एवं असिस्टेंट हेड गर्ल के पदों के लिए उम्मीदवारों ने पूर्व में प्रार्थना सभा के दौरान अपना नामांकन प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >