15 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

लठिया कोड़ासी निवासी भुनेश्वर कोड़ा के पुत्र राजेंद्र कोड़ा तथा इसी थाना के तुमनी निवासी छबिला बिंद के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो तस्कर शराब का खेप लेकर मेदनीचौकी के तरफ आने की गुप्त सूचना मिली. मेदनीचौकी पुलिस बल सूचना के आधार पर छापेमारी की जिसमें पीरीबाजार थाना के लठिया कोड़ासी निवासी भुनेश्वर कोड़ा के पुत्र राजेंद्र कोड़ा तथा इसी थाना के तुमनी निवासी छबिला बिंद के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं उसके पास से तस्करी का 15 लीटर शराब बरामद किया. बरामद शराब को मेदनीचौकी थाना लाया गया. साथ ही दोनों तस्कर को मेदनीचौकी कांड संख्या 129 /25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. खावा से शराब तस्करी का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल मेदनीचौकी. बुधवार को खावा से शराब तस्करी का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि खावा निवासी सचरज मल्लिक का पुत्र अंकज कुमार मल्लिक को गिरफ्तार किया गया वो लखीसराय के कवैया थाना कांड संख्या 109/20 का प्राथमिक अभियुक्त था और फरार चल रहा था उस शराब बेचने व पीने का आरोप था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी उसे गिरफ्तार किया गया फिर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >