शराब तस्कर समेत दो गिरफ्तार

मेदनीचौकी पुलिस ने खावा नन्हकी टोला में छापेमारी कर किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी पुलिस ने खावा नन्हकी टोला गांव में छापेमारी कर महाराज महतो के पुत्र शराब तस्कर सागर महतो को गिरफ्तार किया है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि 12 अप्रैल की शाम पुलिस ने खावा नन्हकी टोला गांव स्थित सागर महतो के बथान से 32 लीटर महुआ शराब जब्त किया था. तब शराब तस्कर सागर महतो फरार हो गया था. मामले में एसआइ आलोक कुमार अमन के बयान पर मेदनीचौकी थाने में प्राथमिक की दर्ज है. इधर, पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से नशे की हालत में इसी गांव के सुधीर महतो के पुत्र सत्यदेव महतो को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर एसआइ शिव शंकर मंडल के लिखित बयान पर मेदनी चौकी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बुधवार को शराबी को पुलिस ने कोर्ट में पेशी के लिए लखीसराय भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >