अधिवक्ता के निधान पर दी श्रद्धांजलि

जिला विधिज्ञ संघ लखीसराय के नियमित अधिवक्ता स्व. शिव नारायण यादव के आकस्मिक निधन पर सोमवार संघ के सभी अधिवक्ताओं ने न्यायालय कार्य से अपने आप को अलग रखते हुए संघ भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया

लखीसराय.

जिला विधिज्ञ संघ लखीसराय के नियमित अधिवक्ता स्व. शिव नारायण यादव के आकस्मिक निधन पर सोमवार संघ के सभी अधिवक्ताओं ने न्यायालय कार्य से अपने आप को अलग रखते हुए संघ भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया. सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. दिवंगत अधिवक्ता शिव नारायण यादव अपने नाम के अनुरूप सरल, मृदुभाषी एवं सहयोगी स्वभाव के कारण सभी साथियों के बीच प्रिय थे. वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने के बावजूद अपने पेशे के प्रति नैतिक दायित्वों का निर्वहन सदैव निष्ठा और ईमानदारी से करते रहे. वे संघ के नियमित सदस्य और मतदाता रहे, नियमित सदस्यता शुल्क का भुगतान भी करते रहे. मौके पर विधिज्ञ संघ की सचिव सुबोध कुमार, फारूक आलम, रवीश चंद्र अंबष्ठ, सुभाष चंद्र निराला, घनश्याम यादव, अरुण साव, राजेश कुमार, अकबर अली सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >