डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए क्लीनिकल मैनेजमेंट पर प्रशिक्षण

डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव को लेकर पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग में हर स्तर पर सतर्क होता नजर आ रहा है. इस बीमारी को लेकर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी साथ सदर अस्पताल के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

सिविल-सर्जन की अध्यक्षता में हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण

जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों की ओर से चलाया जायेगा जागरूकता अभियान

लखीसराय. डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव को लेकर पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग में हर स्तर पर सतर्क होता नजर आ रहा है. इस बीमारी को लेकर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी साथ सदर अस्पताल के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें क्लीनिकल मैनेजमेंट के ऊपर बल दिया गया. इस एक दिवसीय कार्यक्रम में डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी पर भी बल दिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला सिविल-सर्जन डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने किया एवं क्लीनिकल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण जिला वेक्टर जनित-रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार एवं डॉ सुधांशु कुमार के द्वारा दिया गया. मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती, भीडीसीओ भगवान दास एवं शालिनी कुमारी कुमार आदि मौजूद थे. ——————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >