चोरी की मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी की मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

लखीसराय. आरपीएफ किऊल पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आरक्षी प्रभात कुमार के साथ राजकीय रेल पुलिस किऊल के सहायक अवर निरीक्षक रवींद्र कुमार के साथ सोमवार को लखीसराय स्टेशन पर प्लेटफॉर्म गश्ती के दौरान एक चोर को चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि अपराधियों पर निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर एक लड़का को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाया. पुलिस देखकर वह घबराकर भागने की कोशिश करने लगा. मौका दिये बिना बल सदस्यों की मदद से पकड़ लिया गया. जिससे पूछताछ करने पर उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिमी वर्धमान जिला के सलारपुर थाना क्षेत्र के कलांसरी होडला निवासी टप्पू चौहान के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार चौहान के रूप में की गयी. बरामद वन प्लस मोबाइल को उसने झाझा-पटना ट्रेन में यात्रियों से चोरी की है. मौके पर वीडियोग्राफी करते हुए जब्ती सूची तथा गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार किया. लड़के को आरपीएफ किऊल लाया गया. जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को मौके पर तैयार कागजात, घटना का मेमोरी कार्ड में संग्रहित फोटो के साथ लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी किऊल में मामला दर्ज कर अनुसंधान कार्य अवर निरीक्षक पुष्पा कुमारी को दिया गया. उन्होंने बताया कि बरामद सामान की कीमत लगभग 15 हजार रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >