किसी भी पीड़ित को न्याय मिलने में नहीं हो देरी: बीडीओ

राज्य सरकार की पहल पर चल रहे साप्ताहिक “सेवा संवाद व समाधान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अंचल कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गयी, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे

बड़हिया राज्य सरकार की पहल पर चल रहे साप्ताहिक “सेवा संवाद व समाधान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अंचल कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गयी, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. निर्धारित तिथि सोमवार व शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आये ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा. इस दौरान भूमि बंटवारा, फसल कटाई से जुड़े विवाद तथा निर्माण कार्य में बाधा डालने जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी प्रतीक कुमार ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित पक्षों से विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मौके पर ही कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पीड़ित को न्याय पाने में देरी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह सक्रिय है. जटिल मामलों को लेकर जिला स्तर के वरीय अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये गये. प्रतीक कुमार ने आमजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जायेगा. मौके पर अंचल कार्यालय के विभिन्न कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >