भगवान विष्णु की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकली शोभा यात्रा

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो में श्रीश्री 108 श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू किया गया

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो में श्रीश्री 108 श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू किया गया. इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल एवं डीएम मिथिलेश मिश्र मुख्य रूप से शामिल हुए. 12 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें 151 कलश लेकर युवतियों के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी पटेलपुर से शुरू होकर भाया पटेल चौक सूर्यगढ़ा होते सूर्यगढ़ा पहलवान चौक तक आया. एनएच 80 सूर्यगढ़ा बाजार होकर सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा. यहां से वापस होकर पटेलपुर पुल घाट में वैदिक मंत्र उच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश में जल भर गया. पुरोहित प्रणय पांडेय द्वारा पूजन कार्य संपन्न कराया गया. यहां पूजन कार्य में यजमान के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद मेहता एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व पैक्स अध्यक्ष मीना देवी शामिल हुई. स्थानीय ग्रामीण सह वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल ने बताया 12 मार्च को इस कार्यक्रम का समापन होगा. 9 मार्च को श्री विष्णु भगवान का यहां के पुराने मंदिर से नये मंदिर में गृह पूजन एवं विराजमान के साथ 72 घंटे का अखंड रामधुनी शुरू किया गया है. मौके पर चेंबर के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर, स्थानीय ग्रामीण गोपाल राय, राज कपूर भाई पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए. ढोल बाजे के साथ जयकारा लगाते भक्त प्रेमी हाथों में पताका थामे तथा शोभा यात्रा की अगुआनी करते घुड़सवार आयोजन की सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >