अच्छी खबर: जमीन रैयतों ने स्कूल बनाने के लिए सरकार को दान की सात कट्ठा जमीन

प्रखंड मुख्यालय स्थित हलसी में मंगलवार को जमीन रैयतों स्व रसिक बिहारी लाल के पुत्र रवि भूषण लाल एवं मनोज लाल के द्वारा स्वेच्छा से महादलित टोला में स्थित नवसृजित विद्यालय को भवन निर्माण कार्य कराने को लेकर सात कट्टा यानी 20 डिसमिल जमीन राज्य सरकार को दान कर दिया गया है.

महादलित टोला में स्थित नव सृजित विद्यालय को भवन निर्माण कार्य कराने के लिए दिया गया 20 डिसमिल भूमि दान हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित हलसी में मंगलवार को जमीन रैयतों स्व रसिक बिहारी लाल के पुत्र रवि भूषण लाल एवं मनोज लाल के द्वारा स्वेच्छा से महादलित टोला में स्थित नवसृजित विद्यालय को भवन निर्माण कार्य कराने को लेकर सात कट्टा यानी 20 डिसमिल जमीन राज्य सरकार को दान कर दिया गया है. दानकर्ता रवि भूषण लाल एवं मनोज लाल ने कहा कि तरहारी मोड़ महादलित टोला में स्थित सामुदायिक भवन में नवसृजित विद्यालय के बच्चों के पठन-पाठन कार्य किया जा रहा था. वहीं सामुदायिक भवन में कम कमरा होने के कारण बच्चों के बीच सही ढंग से पठन-पाठन नहीं हो पा रहा था. जिसको लेकर नव सृजित विधालय को बीस डिसमिल जमीन दान किया गया. जिससे बच्चों के बीच सही से पठन-पाठन का कार्य हो सके. वहीं मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह ने कहा कि सभी वर्गों के बीच शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि नव सृजित विधालय को अपना भवन और न ही अपनी जमीन थी. जिसके वजह से विद्यालय को सामुदायिक भवन में सुचारू रूप से चलाया जा रहा है. जिसे देखते हुए रवि भूषण लाल एवं मनोज लाल के द्वारा स्वेच्छा से बीस डिसमिल जमीन घोषणा करते हुए राज्य सरकार को दान किया गया. वहीं बिहार सरकार के द्वारा भवन निर्माण को लेकर प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रस्ताव रुक गया. वहीं सामुदायिक भवन में चल रहे नवसृजित विद्यालय में मात्र दो कमरे में पठन-पाठन का कार्य हो रहा था. विद्यालय में नामांकित बच्चों कि संख्या 150 है. पठन-पाठन को लेकर प्रतिदिन 120 से 100 तक के बच्चों की उपस्थिति रहती है. भूमि दान के इस कदम के लिए क्षेत्र के लोगों ने भू-दाता के प्रति आभार जताया है. बीइओ एजाज आलम ने बताया कि शिक्षा विभाग के प्रावधान के आलोक में हलसी वासियों से भूमिहीन विद्यालय के लिए भूमि दान करने का अनुरोध किया गया था. भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने में जन सहयोग की सहभागिता आवश्यक है. विद्यालय के लिए भूमि दान करने के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के लिए 20 (बीस) डिसमिल स्वेच्छा से मंगलवार को रजिस्ट्री के द्वारा दान कर दिया गया. जमीन दान में अहम भूमिका मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह का रहा है. जिससे उस जमीन पर स्कूल का निर्माण कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >