नौनिहालों को एचएम ने निजी राशि से दिया स्कूल ड्रेस

सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के प्राथमिक विद्यालय गरीबनगर में एचएम सीमा कुमारी ने अपने निजी राशि से निसहाय जरूरतमंद स्कूली नौनिहालों के बीच ड्रेस का वितरण किया

निजी राशि से ड्रेस देकर स्कूल आने के लिए नौनिहालों को किया जागरूक

जागरूकता अभियान से प्राथमिक विद्यालय गरीबनगर में बच्चों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

मेदनीचौकी

सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के प्राथमिक विद्यालय गरीबनगर में एचएम सीमा कुमारी ने अपने निजी राशि से निसहाय जरूरतमंद स्कूली नौनिहालों के बीच ड्रेस का वितरण किया. एचएम सीमा कुमारी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक कुल नामांकित बच्चों की संख्या बढ़कर 151 हो गया है जो पूर्व में एक सौ से कम था. अविभावकों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं की संख्या में इजाफा करने का प्रयास किया जा रहा है. कुल छह पदस्थापित शिक्षक वाले इस विद्यालय में करीब पचास बच्चे बिना ड्रेस के स्कूल में पढ़ने आते थे. अविभावकों को ड्रेस देने के लिए कहने पर ड्रेस का पैसा नहीं रहने का अविभावक मजबूरी बता दे रहे थे. वहीं कुछ बच्चों का 75 फीसदी उपस्थिति होने पर अविभावक के खाते पर आये पैसे से भी ड्रेस नहीं देकर अन्यत्र खर्च कर देते हैं और ड्रेस देने में असमर्थता जताते रहे थे, वैसे सभी बच्चों के बीच एचएम के द्वारा ड्रेस वितरण कर विद्यालय आने के लिये नौनिहालों को जागरूक किया गया. एचएम के इस पहल से विद्यालय की छात्र-छात्राएं ड्रेस पाकर काफी प्रोत्साहित दिखे. मौके पर सहयोगी शिक्षक संजय कुमार, अरविंद कुमार, मीना कुमारी, सरिता कुमारी, संजू कुमारी व स्कूली बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >