पीरी बाजार (लखीसराय) से रवि राज आनंद आज 16 मई की रात्रि 10:50 बजे हावड़ा से हावड़ा-राजगीर स्पेशल ट्रेन के परिचालन प्रारंभ हो रहा है. वर्तमान में यह ट्रेन नॉन एसी के रुप में चलेगी. वहीं भीषण गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा शुरू की गई हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस (03029/03030) में अब जल्द ही वातानुकूलित कोच जुड़ने की उम्मीद जग गई है. पीरी बाजार क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार की पहल पर रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में सकारात्मक संकेत दियें हैं. ज्ञात हो कि रेलवे ने यात्रियों के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए 16 मई से इस विशेष ट्रेन के परिचालन का शुरू हो गया है. यह ट्रेन हावड़ा जंक्शन से रात्रि 10:50 बजे प्रस्थान करेगी. ओर 17 मई को सुबह 8 बजकर 2 मिनट में अभयपुर पहुंचेगी. हालांकि वर्तमान व्यवस्था में सिर्फ बिना एसी कोच के परिचालन शुरू की गई है. एसी कोच की कमी को देखते हुए यात्रियों को असुविधा होने की संभावना थी. जनहित के इस मुद्दे को उठाते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने मुख्ययात्री यातायात प्रबंधक रोशन कुमार से दूरभाष पर विस्तार से वार्ता की. उन्होंने तर्क दिया कि लंबी दूरी और अत्यधिक गर्मी के कारण यात्रियों के लिए साधारण कोच में सफर करना चुनौतीपूर्ण होगा. विशेषकर बुजुर्गों और बीमार यात्रियों के लिए एसी कोच का होना नितांत आवश्यक है. आशुतोष कुमार के आग्रह पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य यातायात प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के प्रति गंभीर है. उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए जल्द ही उक्त समर स्पेशल ट्रेन में एसी कोच जोड़ दिये जायेंगे. इस आश्वासन के बाद क्षेत्र के रेल यात्रियों में हर्ष का माहौल है. लोगों का मानना है कि यदि एसी कोच जुड़ते हैं, तो हावड़ा और राजगीर के बीच का सफर न केवल सुगम बल्कि काफी आरामदायक हो जायेगा.
आज 16 मई को हावड़ा से खुलेगी हावड़ा राजगीर स्पेशल ट्रेन
-वर्तमान में नॉन एसी चलने वाली ट्रेन में जल्द ही लगेगा एसी कोच
