सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मनाया गया राष्टीय डेंगू दिवस
डेंगू दिवस का थीम “सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से डेंगू नियंत्रण: जांच करें, साफ करें और ढकें “
लखीसरायराष्टीय डेंगू दिवस के रूप में सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मनाया गया. इस बात की जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया की गर्मी के बाद बारिश के मौसम में डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी होने की संभावना होती है. इस कारण इस बीमारी से हमेशा सचेत रहना जरूरी है. इस उदेश्य से आज राष्टीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता लाने के लिए लोगों के बीच जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर डेंगू से बचाव व कारण के बारे में जानकारी सहित लिखे हुए पम्पलेट भी बांटा गया है, ताकि लोग डेंगू के कारण एवं बचाव के बारे में भली -भातिं समझ सकें, क्योकिं डेंगू से बचाव के लिए सही जानकारी है.जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि इस वर्ष राष्टीय डेंगू दिवस का थीम ही है “सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से डेंगू नियंत्रण जांच करें, साफ करें और ढकें “जो समुदाय की समझना अति महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया की अगर हम समय रहते किसी बीमारी के पनपने से पहले ही ध्यान रखेंगे तो बीमारी हमसे कोसों दूर होगी. इसलिए जिस ऐडीज नामक मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है. यह मच्छर जमा पानी में ही पनपता है. जो ज्यादातर दिन में ही काटता है. इस कारण घर के आसपास या अंदर जलजमाव या गंदगी को न फैलने दें एवं साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें.
