राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त कर विद्यालय लौटे प्रधान शिक्षक का हुआ भव्य स्वागत

राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त कर विद्यालय लौटे प्रधान शिक्षक का हुआ भव्य स्वागत

बड़हिया. प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर के प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा को शिक्षा विभाग द्वारा विगत पांच सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया था. जिनके सोमवार को विद्यालय में पहली बार आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्यतापूर्ण तरीके से स्वागत किया गया. प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा के विद्यालय आगमन पर चेतना सत्र में विद्यालय की बाल संसद के तत्वावधान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका शशि कुमारी, अनिमा कुमारी झा, मुन्नी कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं प्राथमिक विद्यालय काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर के प्रधान शिक्षक श्रवण कुमार ने पीयूष कुमार झा को चादर, स्मृति चिन्ह, रामचरितमानस एवं छाता देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर शिक्षक पीयूष कुमार झा ने सबों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे छात्र-छात्राओं को समर्पित है. तीन वर्ष के अंदर अपने विद्यालय के क्षेत्र का संपूर्ण शैक्षणिक विकास के माध्यम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना है. कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >