Lakhisarai, विश्व पर्यावरण दिवस पर दानापुर मंडल ने स्वच्छता का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर दानापुर मंडल ने स्वच्छता का लिया संकल्प

लखीसराय से अजीत कुमार की रिपोर्ट,

आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दानापुर मंडल में चल रहे त्रि-सप्ताहव्यापी स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को भी किऊल स्टेशन परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. बता दें कि 15 मई से 05 जून, 2026 तक चलने वाले इस अभियान का संचालन मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन विभाग, दानापुर कर रहा है. वहीं किऊल स्टेशन एवं कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने किया.

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की अपील

अभियान के दौरान रेलवे यात्रियों को बैनर-पोस्टर के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया. यात्रियों से पर्यावरण क्षरण को कम करने वाली आदतों को दैनिक जीवनशैली में अपनाने की अपील की गई. रेल कर्मियों ने यात्रियों को कपड़े या जूट के थैले इस्तेमाल करने, कचरा डस्टबिन में ही डालने और जल संरक्षण जैसे विकल्पों के बारे में बताया.

पांच जून तक चलेगा अभियान

दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 5 जून तक नुक्कड़ नाटक, सफाई अभियान और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम जारी रहेंगे. रेलवे प्रशासन का लक्ष्य यात्रियों के साथ-साथ आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >