केंद्रीय विद्यालय भवन का नहीं हो पाया उद्घाटन, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

लखीसराय किऊल खागौर स्थित नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन का साेमवार को प्रस्तावित उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा नहीं हो पाया

उतरा पीएम, सीएम व उप मुख्यमंत्री का होडिंग, शहर में चर्चा का बना विषय

जिला प्रशासन की ओर से मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयाेजन

खगौर स्थित किऊल नदी किनारे बनकर तैयार है नवनिर्मित भवन

लखीसराय.

लखीसराय किऊल खागौर स्थित नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन का साेमवार को प्रस्तावित उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा नहीं हो पाया. जिलेवासियों के बहुप्रतिक्षित मांग में एक केंद्रीय का अपना भवन मिलने का सपना पूरा होने वाला था, जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार द्वारा पूर्णिया आगमन पर भवन का उद्घाटन लिखे कार्ड का वितरण भी कर दिया गया था. लेकिन ऐन मौके पर भवन का उद्घाटन टल गया, जिसको लेकर जिलेवासियों में चर्चाओं का बाजार गरम है. विद्यालय भवन का उद्घाटन नहीं होने की स्थिति जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाला और आयोजित कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया. उसके बाद केंद्रीय विद्यालय की छात्राएं आंगुतुक अतिथियों के आगमन पर स्वागत गान गायी. स्कूली बच्चियों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने जमकर सराहा,मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सूर्यगढ़ा विधानसभा विधायक प्रह्लाद यादव, डीएम मिथिलेश मिश्र, विद्यालय प्रबंधन समिति पटना के प्रतिभा पांडेय, डीसीएसी अनुराग भटनागर, केंद्रीय विद्यालय संगठन कोलकाता के अरुण कुमार, संगठन के सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल, संगठन पटना के प्रशासनिक अधिकारी अमरेंद्र कुमार, केंद्रीय विद्यालय जमालपुर के उप प्राचार्य अमरेंद्र कुमार झा, आईओसी बरौनी प्राचार्य अरविंद कुमार झा, सीआरपी मोकामा के प्राचार्य आनंद प्रकाश, प्राचार्य लखीसराय मिहिर कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, एसडीओ प्रभाकर कुमार, स्थानीय समाजसेवी नवल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. पीएम के द्वारा उद्घाटन नहीं करने की सूचना पर पीएम, सीएम, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का होडिंग उतार दिया गया, जो कि स्थानीय लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ था. स्कूली कार्यक्रम में तब्दील होने के कारण होडिंग उतार गया.

अपरिहार्य कारण से वर्चुअल उद्घाटन नहीं : डीएम

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए डीएम सह केंद्रीय विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा की अपरिहार्य कारण से पीएम द्वारा वर्चुअल उद्घाटन नहीं किया गया. उन्होंने सभी अभिभावक को केंद्रीय विद्यालय के नये बिल्डिंग से परिचित कराते हुए कहा कि अब इसी बिल्डिंग में केंद्रीय विद्यालय में आपके बच्चे की पढ़ाई होगी. इस बिल्डिंग में बच्चे के पढ़ने लिखने एवं खेल कूद अन्य प्रतियोगिता का सुविधा उपलब्ध है. मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि वे सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी को धन्यवाद देते हैं, जिनके द्वारा काफी पहले स्कूल का बिल्डिंग तैयार कराया गया है. सबसे अधिक सेंट्रल गवर्नमेंट की नौकरी करने वाले किऊल जंक्शन के कर्मी हैं. अब उन्हें अपने बच्चें को पढ़ाने के लिए सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >