प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा करेंगे प्रदान : डीईओ

बिहार शिक्षा परियोजना ने ‘कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम’ के अंतर्गत बुधवार को नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण स्थानीय डायट प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभ किया गया

नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

बिहार शिक्षा परियोजना के द्वारा डायट में आयोजित किया गया कार्यक्रम

विद्यार्थी लक्ष्य का निर्धारण कर सुव्यवस्थित तरीके से अपने कैरियर की बना सकें योजना: डीइओ

-प्रश्न पूछना सीखने की प्रक्रिया को करता सुदृढ़: प्राचार्य

लखीसराय

बिहार शिक्षा परियोजना ने ‘कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम’ के अंतर्गत बुधवार को नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण स्थानीय डायट प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभ किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन, वित्तीय साक्षरता एवं किशोरावस्था से संबंधित विषयों की समझ विकसित करना है. कार्यक्रम का उद्घाटन डीईओ यदुवंश राम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) नीलम राज एवं डायट प्राचार्या वंदना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यक्रम के दौरान डीइओ श्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को नोडल के रूप में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया गया है. पूर्व में विद्यार्थियों के लिए कैरियर संबंधी उचित मार्गदर्शन का अभाव था, जिसके कारण छात्र-छात्राएं बिना दिशा के तैयारी करते थे और उनका समय व्यर्थ होता था. अब प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करेंगे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि नोडल शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी अपने लक्ष्य का निर्धारण कर सुव्यवस्थित तरीके से अपने कैरियर की योजना बना सकेंगे. वहीं डायट प्राचार्या ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक समझें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रश्न अवश्य पूछें, क्योंकि प्रश्न पूछना सीखने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करता है.

यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय श्रृंखला का भाग है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित सत्र आयोजित किये जा रहे हैं. जिसमें बुधवार 18 मार्च को कैरियर गाइडेंस, 19 मार्च को वित्तीय साक्षरता, 20 मार्च किशोरावस्था शिक्षा पर प्रशिक्षण दिया जायेगा.

इसी दिशा में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं यूनिसेफ (नई दिल्ली) द्वारा एक व्यापक ‘कैरियर मार्गदर्शन पुस्तक’ विकसित की गयी है, जिसमें लगभग 500 कैरियर कार्ड शामिल हैं. ये कैरियर कार्ड विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों की जानकारी, आवश्यक योग्यताओं तथा संभावित अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे वे अपने भविष्य के बारे में समुचित निर्णय ले सकें.

मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) दुर्गा यादव एवं डिप्टी डायरेक्टर, मध्याह्न भोजन संगीता गिरि (पटना) द्वारा भी संबोधित किया गया. उन्होंने प्रतिभागियों को सीखने और शिक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया. वहीं प्रशिक्षण में प्रेमरंजन कुमार, संगीता मेहता और तारकेश्वर नाथ शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >