80 किसानों का दो करोड़ रुपये डकारकर धान व्यापारी फरार

80 किसानों का दो करोड़ रुपये डकारकर धान व्यापारी फरार

नंदनामा गांव के किसानों ने एसपी व डीएम से लगायी गुहार, ठगी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत नंदनामा गांव से एक स्थानीय व्यापारी द्वारा लगभग 80 किसानों के हजारों मन धान की राशि लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर दर्जनों किसानों ने पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. नंदनामा गांव निवासी रामानुज सिंह, सुबोध सिंह उर्फ बॉबी सिंह, दीपक सिंह, बबन सिंह, कन्हैया कुमार, विनोद सिंह, रंजीत कुमार, मकेश्वर सिंह, नवल मोदी आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि गांव का ही एक व्यापारी, जो पिछले 5-6 वर्षों से धान की खरीद-बिक्री करता था, जनवरी माह में ओने-पौने दाम पर धान खरीदकर ले गया. पैक्स में पूरी खरीदारी नहीं होने के कारण किसानों ने विश्वास में आकर पवन साव के पुत्र अमित कुमार को धान बेचा था. व्यापारी ने 15 से 20 दिनों में भुगतान का वादा किया था, लेकिन राशि नहीं दी गयी. वह बीते 11 फरवरी 2026 से गांव से फरार है. किसानों के अनुसार, व्यापारी के पिता पवन साव ने पहले राशि दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला. ठगी के शिकार किसानों ने डीएम मिथिलेश मिश्र, एसडीओ प्रभाकर कुमार व एसडीपीओ शिवम कुमार को भी आवेदन दिया है. रामगढ़ चौक थाना में भी मामला दर्ज कराया गया है. किसानों का कहना है कि उनकी साल भर की कमाई के लगभग दो करोड़ रुपये लेकर अमित कुमार फरार हो गया है. यदि न्याय नहीं मिला, तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे.

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है. जल्द ही उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >