पद्मश्री डॉ रत्नप्पा भरप्पा कुम्हार की मनायी गयी 116वीं जयंती

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला शाखा द्वारा प्रजापति वार्ड 21 में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंडित की अध्यक्षता मे संविधान निर्माण सचिव पद्मश्री डॉ रत्नप्पा भरप्पा कुम्हार जी की 116वी जयंती धूमधाम से मनायी गयी

लखीसराय. बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला शाखा द्वारा प्रजापति वार्ड 21 में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंडित की अध्यक्षता मे संविधान निर्माण सचिव पद्मश्री डॉ रत्नप्पा भरप्पा कुम्हार जी की 116वी जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर अमरजीत कुमार प्रजापति कहा कि इनकी पुण्यतिथि नगर भवन में मनाया जायेगा. साथ ही उन्होंने डॉ रत्नप्पा कुम्हार जी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 15. सितंबर 1909 को हुआ था. वे महाराष्ट्र से विधायक, सांसद व मंत्री रहे. उन्हें स्वतंत्रता सेनानी कहा जाता था. उन्हे पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. आज के कार्यक्रम में उपस्थित भाइयों के समर्पित भावना देखकर वे आये हुए सभी भाइयों नमन करता हैं. साथ ही सभी लोगों ने निर्णय लिया कि इस बार के विधानसभा के चुनाव में जो कुम्हारों के हित कि बात करेगा, उसे ही समाज के वोट करने का काम करेंगे. जो भी रत्नप्पा जी का पर्तिमा लगायेगा लोग उनके साथ हैं. कार्यक्रम में अर्जुन पंडित, नरेश पंडित, मनोज पंडित, महेंद्र पंडित, महेश पंडित, रामस्वरूप पंडित, राजेश पंडित, दिनेश पंडित, राजू पंडित, नवल पंडित, विजय शंकर, शंभू पंडित सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >