एसपी ने की जन सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश

जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान को प्राथमिकता देते हुए लखीसराय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखीं.

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

बुधवार को एसपी ने पुलिस कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया. जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को एसपी के समक्ष रखा. एसपी प्रेरणा कुमार ने सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपराधिक मामलों, पारिवारिक विवादों समेत अन्य जनसंबंधी शिकायतों पर सुनवाई की गयी. एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >