65 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला में छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस द्वारा 65 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला में छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस द्वारा 65 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. छापेमारी के दौरान वार्ड नंबर 18 से अवैध महुआ शराब के विक्रेता स्व कैलाश केवट के पुत्र प्रकाश केवट को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से 65 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है. इसके अलावा जिले के हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी में हुई छापेमारी के दौरान नवादा जिला के धमौल थाना क्षेत्र के धमौल निवासी बिहारी लाल चौधरी के पुत्र मुकेश कुमार चौधरी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >