लखीसराय. उत्पाद पुलिस के द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर एक शराब तस्कर सहित पांच शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमडीहा वार्ड नंबर नौ में छापेमारी के दौरान उसी मुहल्ले के निवासी अर्जुन चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र सुलेंद्र चौधरी को दो लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा राइस मिल के समीप से बिहरौरा वार्ड नंबर 10 निवासी देबू तांती के पुत्र फुलेश्वर तांती, हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी चौक के पास से सिंहपुर मुसहरी निवासी बटोही मांझी के पुत्र अधिक मांझी, उसी मुहल्ले के धनेश्वर मांझी के पुत्र विक्कू कुमार, हलसी वार्ड नंबर नौ निवासी अर्जुन चौधरी के पुत्र राज कुमार, धीरा निवासी अलाउद्दीन साह के पुत्र सलाउद्दीन, कैंदी वार्ड नंबर नौ निवासी रामचरित्र सिंह के पुत्र संतोष कुमार एवं वीरुपुर थाना क्षेत्र के रजौनी घाट निवासी ज्ञानी गुप्ता के पुत्र सुरेंद्र गुप्ता को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
