जनगणना 2027 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

जनगणना 2027 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

मकान सूचीकरण व भवन गणना की प्रक्रिया की दी गयी जानकारी, अधिकारियों को डिजिटल मॉड्यूल का प्रशिक्षण

लखीसराय. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना से संबंधित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य शासकीय सेवक भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है. दूसरे दिन प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, मकान सूचीकरण, भवनों की गणना तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने एचएलबी क्रियेटर के माध्यम से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक तैयार करने, लेआउट मैप निर्माण व जनगणना से जुड़े डिजिटल मॉड्यूल के उपयोग के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया. इसके अलावा जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली सीएमएमएस के माध्यम से प्रशिक्षण प्रबंधन, नियुक्ति पत्र निर्माण, पहचान पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन एवं डेटा एंट्री मॉड्यूल की जानकारी भी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ग्राम, नगर एवं चार्ज रजिस्टर की तैयारी के संबंध में भी विस्तार से बताया गया. साथ ही डैशबोर्ड के उपयोग के माध्यम से कार्य की निगरानी और प्रगति की समीक्षा की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया. प्रशिक्षण के अंतर्गत स्वयं गणना की प्रक्रिया, सूचना दाताओं की भूमिका तथा गणनाकारों व पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

डीएम मिथिलेश मिश्र ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को गंभीरता से समझें व आगामी जनगणना कार्य में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभायें. जिला प्रशासन ने बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं. इन आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं और नीतियों का निर्माण करती है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद यादव, प्रशिक्षक राधेश्याम सर सहित जिला व चार्ज स्तर के अधिकारी तथा अन्य शासकीय सेवक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >