तीन मतदान केंद्रों का एसडीओ ने किया भौतिक सत्यापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षक के साथ बैठक हुई

हलसी.

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षक के साथ बैठक हुई. जिसमें एसडीओ प्रभाकर कुमार ने हलसी प्रखंड के मतदान केंद्र के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों के जायजा लिया. इसके अलावे प्रखंड के धीरा पंचायत के मध्य विद्यालय में स्थापित मतदान केंद्रों, पासवान टोला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जमीन का भी निरीक्षण किया. ताकि वैसे लोगों पर विशेष निगरानी के साथ निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों के अगल बगल के साथ उस केंद्र के पांच लोगों का नाम मोबाइल नंबर के साथ सूची बनायें, जो मतदान के दिन किसी भी सूचना का आदान प्रदान पदाधिकारियों से करें. इसके बाद एसडीएम धीरा गांव स्थित मध्य विद्यालय धीरा में स्थापित तीन मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया. धीरा गांव में छह साल पूर्व सामुदायिक भवन के लिये खरीदी गयी जमीन का भी उन्होंने निरीक्षण किया. इसके बाद पुस्तकालय गये जहां पुस्तकों को देखा. मौके पर बीडीओ अर्पित आनंद, अंचलाधिकारी अंजली कुमारी, हल्का कर्मचारी सतीश कुमार, धीरा मुखिया गोपाल कुमार एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >