महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार पर साधा निशाना

RJD Dharna Lakhisarai: धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर बड़े पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट:

RJD Dharna Lakhisarai: महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न जन मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अनंत कुमार आनंद ने की.

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर बड़े पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है.

बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला

राजद प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार आनंद ने कहा कि देश में बेरोजगारी गंभीर समस्या बन चुकी है. शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में गांवों से महिलाएं भी दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है.

भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा

पार्टी के प्रखंड महासचिव विजय आनंद ने आरोप लगाया कि प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है और बिना रिश्वत के लोगों का काम नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

धरना कार्यक्रम में प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य ललन पासवान, जिला महासचिव विशेश्वर मंडल, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान राइन, जिला प्रधान महासचिव कपिल देव दास, पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, नगर अध्यक्ष अवध किशोर पासवान, मुखिया रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

राज्यपाल के नाम सौंपा मांग पत्र

धरना के समापन के बाद राजद नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में महंगाई पर नियंत्रण, बेरोजगारों को रोजगार, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की गई.

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो राजद चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >