संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत को पुलिस को दें

आगामी रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बड़हिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

बड़हिया आगामी रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बड़हिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार ने की. बैठक में बीडीओ प्रतीक कुमार व थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों से सभी पर्वों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर धर्म का त्योहार समाज में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनायें. प्रशासन की ओर से बताया गया कि ईद के अवसर पर नमाज के दौरान क्षेत्र के सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जायेंगे. पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ गश्ती दल भी सक्रिय रहेगा, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. अधिकारियों ने विशेष रूप से लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें. वहीं चैती दुर्गा पूजा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये. थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में वालेंटियर पहचान पत्र के साथ तैनात रहेंगे. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार पुलिस गश्ती की जायेगी. बैठक में एसपी सिंह, सुजीत कुमार, विक्की कुमार, प्रेमचंद सिंह, कृष्णमोहन सिंह, बबलू सिंह, राजेश, अरविंद सिंह, पिंटू कुमार, दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >