इंदूपुर से देवघर के लिए निकली पैदल रथ यात्रा, 12वीं वर्षगांठ पर भक्तिमय माहौल

इंदूपुर से देवघर के लिए निकली पैदल रथ यात्रा, 12वीं वर्षगांठ पर भक्तिमय माहौल

बड़हिया. नगर के इंदूपुर से देवघर के लिए निकलने वाली ऐतिहासिक पैदल रथ यात्रा रविवार को पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ रवाना हुई. इस यात्रा की यह 12वीं वर्षगांठ है. रथ यात्रा को इंदूपुर के ही सांस्कृतिक कला कुंज के अध्यक्ष विजय कुमार, समाजसेवी संजय कुमार सिंह तथा वार्ड पार्षद प्रेमचंद सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा में इस बार डेढ़ सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. जिसमें ग्रामीण राम अशोक सिंह, भोला कुमार, रौशन कुमार, गोपेश कुमार, ममता देवी, अंजनी देवी, नूतन देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल प्रस्थान किया. पूरा इलाका “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा. यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया. स्थानीय लोगों ने जगह-जगह यात्रियों का स्वागत किया. कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को शीतल जल, नींबू पानी और प्रसाद वितरित किया गया. यात्रा दल का स्वागत ढोल-नगाड़े, भजन-कीर्तन और फूलों की वर्षा से किया गया. इस दौरान माहौल भक्तिमय बन गया. यात्रा दल 11 सितंबर को देवघर पहुंचेगा और 12 सितंबर को बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित करेगा. आयोजन समिति ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं में भक्ति, सामूहिक एकता और धार्मिक परंपरा को बनाए रखना है. सांस्कृतिक कला कुंज के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि लगातार 12 वर्षों से यह परंपरा जारी है. समाजसेवी संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह यात्रा लोगों को आस्था से जोड़ने का कार्य करती है. वार्ड पार्षद प्रेमचंद सिंह ने इसे इंदूपुर की धार्मिक पहचान बतायी. यात्रा की विदाई के मौके पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जुटे और श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं दी. इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर दिखाई दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >