जन सुराज की बैठक में संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों से ली गयी राय

जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. प्रत्याशी चयन को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है.

सूर्यगढ़ा विधानसभा के लिए संभावित प्रत्याशियों को लेकर लोगों ने बंद लिफाफे में रखी अपनी बात

सूर्यगढ़ा विधानसभा से संभावित प्रत्याशियों में अब तक सात लोगों का है नाम

चानन .जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. प्रत्याशी चयन को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में शनिवार को लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा विधानसभा अंतर्गत चानन प्रखंड के इटौन पंचायत में जन सुराज के सभी संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई. बैठक को विधानसभा के सभी संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया. सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी बातों को रखा. इस दौरान जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संगठन महामंत्री व जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक के साथ ही सभी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल रहे. उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षक को सौंप दी. राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे. इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गयी है. अब पार्टी विधानसभा स्तर पर अपने सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों से राय लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है. कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष रासपति पांडेय सहित प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह, लव आनंद, प्रकाश सिंह, पुष्पा देवी, कुमारी माधुरी, अनिल सत्यार्थी के साथ-साथ संभावित प्रत्याशी अमित सागर, कस्तूरी रंजन, महेश यादव, मुन्ना कुमार, शिवदानी शर्मा, श्रवण कुमार, श्रवण कुमार आनंद सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >