बच्चों को विद्यालय स्तर से ही दे कानून जानकारी : रजनीश

प्रखंड के कोनीपार स्थित गुरुधाम आवासीय विद्यालय में रविवार को 11वां वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया

सूर्यगढ़ा प्रखंड के कोनीपार स्थित गुरुधाम आवासीय विद्यालय में रविवार को 11वां वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं वर्ग-दो की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह सरकारी काउंसिल सुरेश प्रसाद सिंह, लखीसराय व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रजनीश कुमार तथा सम्मानित अतिथि के रूप में अधिवक्ता राजीव कुमार एवं अरविंद कुमार सुधांशु उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता रजनीश कुमार ने कहा कि बच्चों को विद्यालय स्तर से ही कानून की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे एक सशक्त और जागरूक नागरिक बन सकें. कानून समस्याओं का समाधान बताता है, न कि समस्याएं उत्पन्न करता है और इससे केवल अनैतिक लोग ही भयभीत होते हैं. मौके पर अधिवक्ता रजनीश ने विद्यालय के निदेशक को “न्याय महाकाव्य” नामक पुस्तक भेंट की, ताकि बच्चों को दोहों के माध्यम से कानून की जानकारी दी जा सके. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई. हाईकोर्ट पटना के अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुकुल परंपरा पर आधारित यह विद्यालय निरंतर प्रगति करे..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >