अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं दें लाभ: बीडीओ

ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने को कहा गया साथ ही शाखाओं के सीडी अनुपात के अवलोकन पर चर्चा की गयी

बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न

हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित किया गया. बैठक का अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी अर्पित आनंद ने किया. बैठक में उपस्थित विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने को कहा गया साथ ही शाखाओं के सीडी अनुपात के अवलोकन पर चर्चा की गयी. एलडीएम ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना एसीपी, सोशल सिक्योरिटी स्कीम, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि/पीएम विश्वकर्मा, केसीसी एवं फिशरीज, जीविका, अन्य सरकारी सहायता प्राप्त स्कीम, क्रेडिट कैंप आदि को लेकर आवश्यक चर्चा किया. इसे लेकर शाखा प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गयी. सभी बैंकों से केसीसी ऋण एवं जेएलएसपीएस से संबंधित महिलाओं की कार्यक्रमों की जानकारी एवं समीक्षा की गयी. सभी बैंकों की ओर से अधिक से अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपस्थित संजीत कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार सिंह, सूरज कुमार, कृष्णा कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे.

———————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >