दुर्गा पूजा को लेकर की जा रही है तैयारी

22 सितंबर से कलश स्थापना का मंदिर में सुबह शाम पूजा-अर्चना एवं मां का पाठ आरती किया जायेगा.

शहर के विद्यापीठ चौक से नयी बाजार तक मंदिरों में स्थापित किया जाता है मां की प्रतिमा

लखीसराय दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों का रंग-रोगन एवं सजावट की जा रही है. वहीं मंदिर से दोनों तरफ कुछ दूरी पर तोरणद्वार की तरह दोनों तरफ बड़े-बड़े गेट बनाकर विभिन्न बल्बों से सजाया जाता है. विद्यापीठ चौक पर महावीर दुर्गा मंदिर के इर्दगिर्द बांस बल्ला लगाया जा रहा है. मंदिर को आकर्षक रूप से सजाने के लिए तख्त आदि लगाया जा रहा है. आगामी 22 सितंबर से कलश स्थापना का मंदिर में सुबह शाम पूजा-अर्चना एवं मां का पाठ आरती किया जायेगा. दूसरी और थाना चौक स्थित शिव दुर्गा मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाने के लिए कलाकारों द्वारा तैयारियां की जा रही है. थाना चौक पर स्पेस अधिक रहने के कारण आकर्षक रूप से सजावट की जाती है. मंदिर के लाइट आदि की व्यवस्था सुंदर किया जाता है. वहीं नगर परिषद की परिसर में छोटी दुर्गा स्थान में भी दुर्गा मंदिर को सजाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंदिर के आगे बांस बल्ला लगाकर सजावट की जाती है. छोटी दुर्गा स्थान में प्रत्येक वर्ष बंगाल के कुशल कारीगर द्वारा प्रतिमा का निर्माण कराया जाता है. इस बार भी बंगाल के ही कलाकारों द्वारा मूर्ति बनाया गया है. नयी बाजार के बड़ी दुर्गा स्थान में भी तैयारी की जा रही है. मंदिर के अंदर रंग-रोगन सजावट का कार्य किया जा रहा है, जबकि पुरानी बाजार के चितरंजन रोड चौक पर एवं पचना रोड स्थित भारत माता का प्रतिमा स्थापित किया जाता है. पचना रोड में काफी आकर्षक रूप से सजावट की जाती है. वहीं चितरंजन रोड स्थित कई कार्यक्रम किया जाता है, इस बार आईपीएस पंकज कुमार के नेतृत्व में चितरंजन रोड के भारत माता को सजावट एवं अनेक कार्यक्रम कराया जा रहा है.

———————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >