हत्या मामले में मुखिया पति के घर पुलिस ने दूसरी बार चिपकाया इश्तेहार

सूर्यगढ़ा पुलिस ने पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत अंतर्गत पवई गांव में ढोल बजाकर हत्या मामले में फरार सैदपुरा पंचायत की मुखिया सुप्रीता कुमारी के पति पंकज सिंह एवं देवर मुन्ना सिंह के घर दूसरी बार इश्तेहार चिपकाया.

पवई गांव में 18 दिसंबर 2024 को ओमप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गोली मारकर हुई थी हत्या मामले में सैदपुरा पंचायत की मुखिया, उनके पति सहित चार लोगों को किया गया था नामजद पूर्व में इश्तेहार एवं कुर्की के बाद भी मुखिया पति पंकज सिंह एवं उसके भाई मुन्ना सिंह चल रहे हैं फरार सूर्यगढ़ा. थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा पुलिस ने पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत अंतर्गत पवई गांव में ढोल बजाकर हत्या मामले में फरार सैदपुरा पंचायत की मुखिया सुप्रीता कुमारी के पति पंकज सिंह एवं देवर मुन्ना सिंह के घर दूसरी बार इश्तेहार चिपकाया. 18 दिसंबर 2024 को पवई गांव में इसी गांव के रहने वाले ओमप्रकाश सिंह और पप्पू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उक्त मामले को लेकर मृतक की पत्नी के द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 338/24 के प्राथमिकी दर्ज कराया गया. जिसमें सैदपुरा पंचायत की मुखिया सुप्रिता कुमारी, उनके पति पंकज सिंह एवं दो देवर को अभियुक्त बनाया गया. घटना के बाद से ही मुखिया पति पंकज सिंह एवं मुखिया के देवर मुन्ना सिंह फरार चल रहे हैं. पुलिस ने उनके घर पूर्व में भी इश्तेहार चिपकाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी. इसके बाद भी दोनों अभियुक्त अब तक फरार चल रहे हैं. न्यायालय के आदेश पर बुधवार को दोबारा उनके घर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया गया. माइकिंग कर दोनों अभियुक्त को 30 दिनों के अंदर आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी गयी और कहा गया कि ऐसा नहीं करने पर अभियुक्त की चल एवं अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर लिया जायेगा. मौके पर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम, अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसआई खुर्शीद आलम सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. ——————————————– फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार रामगढ़ चौक. प्रखंड की तेतरहाट थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए उसके घर पर बुधवार को इश्तेहार चिपकाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि शरमा गांव निवासी शंभू चौधरी के पुत्र चंदन कुमार गोरे थाना कांड संख्या 10/25 में फरार चल रहा है. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. ————————————————- मुखिया पति के साथ गाली गलौज करने के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार सूर्यगढ़ा. प्रखंड के कजरा थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कजरा रमता अलीगंज सड़क में लखनऊ मोर से लखन गांव के रहने वाले स्व. हरिकिशुन यादव के पुत्र अभियुक्त सुनील यादव उर्फ लुचो यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. श्री कृष्णा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान द्वारा 28 मई 2025 को कजरा थाना में कांड संख्या 63/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें लखना गांव के रहने वाले सुनील यादव सहित तीन व्यक्ति पर आरोप लगाया गया था कि वे लोग आहार से जेसीबी द्वारा मिट्टी काटकर ट्रैक्टर से दुलाई कर बेच रहे थे. मना करने पर उक्त लोगों ने मुखिया पति के साथ गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >