अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती करें तेज: एसपी

एसपी अजय कुमार ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा पूजा को लेकर हलसी थाना का निरीक्षण किया. एसपी के थाना पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

एसपी ने हलसी थाना का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न कांडों का अनुसंधानकर्ताओं के साथ की समीक्षा

लखीसराय. एसपी अजय कुमार ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा पूजा को लेकर हलसी थाना का निरीक्षण किया. एसपी के थाना पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान एसपी थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए. एसपी ने थाना के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात सहित पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया. थानाध्यक्ष रंजन कुमार से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली. वहीं इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिया. एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने के साथ ही फरारी वारंटी, शराबी व शराब तस्कर पर पैनी नजर रखने का निर्देश भी दिया. उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा. न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया. देर शाम तक एसपी थाने के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से बारी-बारी से कांडों की समीक्षा कर रहे थे. मौके पर एसआई सौरभ सुमन, राजेश रंजन यादव, रंजीत कुमार, कुंदन कुमार, रोहित कुमार, अमृता कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >