प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, सूर्यगढ़ा में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

PMSMA Camp Suryagarha: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर 9 जून को प्रखंड के 40 स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

PMSMA Camp Suryagarha: गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर सुरक्षित मातृत्व को लेकर आवश्यक परामर्श दिया गया.

40 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ विशेष शिविर

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर 9 जून को प्रखंड के 40 स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान का थीम “10 वर्ष पीएमएसएमए के : सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ मां, सशक्त भारत” रखा गया है. शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है.

सीएचसी में 70 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित विशेष शिविर की मॉनिटरिंग स्वयं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर कर रहे थे. यहां महिला चिकित्सक डॉ पूजा श्री, महिला सर्जन डॉ सीमा भारती एवं डॉ प्रियंका कुमारी द्वारा अपराह्न 1:30 बजे तक 70 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई.चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व तैयारी, स्वास्थ्य स्थिति एवं संभावित जोखिमों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी.

उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की हुई पहचान

डॉ दिवाकर ने बताया कि शिविर के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि उनके सुरक्षित प्रसव के लिए विशेष निगरानी और चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

उन्होंने कहा कि समय पर जांच और परामर्श से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलती है.

जांच, दवा और परामर्श की मिली सुविधा

विशेष शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिए खून एवं पेशाब की जांच, अल्ट्रासाउंड संबंधी परामर्श, मुफ्त दवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह तथा पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई.

वहीं फैमिली प्लानिंग काउंसलर संदना कुमारी ने महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपायों की जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया.

सुरक्षित मातृत्व को लेकर किया गया जागरूक

शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव एवं नवजात शिशु की देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में डॉ राजीव कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >