पितृ पक्ष पर स्व. भागवत शांडिल्य की स्मृति में किया पौधारोपण

पितृ पक्ष पर सोमवार को पर्यावरण भारती द्वारा भागवत शांडिल्य की पुण्यस्मृति में शहर स्थित केआरके मैदान परिसर में पीपल के सात पौधे लगाये गये

लखीसराय.

पितृ पक्ष पर सोमवार को पर्यावरण भारती द्वारा भागवत शांडिल्य की पुण्यस्मृति में शहर स्थित केआरके मैदान परिसर में पीपल के सात पौधे लगाये गये. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर के पर्यावरण प्रहरी विवेक कुमार जोशी ने किया, वहीं सहयोग नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख रूपेश कुमार चंद्रवंशी ने दिया. पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं प्रांत संयोजक राम विलास शांडिल्य ने जानकारी दी कि संस्था 2008 से ही पूर्वजों की स्मृति में देव वृक्ष पीपल, बरगद, गूलर, पाकड़, औषधीय वृक्ष नीम, करंज, हर्रे, बहेड़ा, आंवला, अर्जुन और फलदार वृक्ष जामुन, आम, कटहल, बेल, अमरूद आदि लगाते आ रहे हैं. अब तक उनके द्वारा एक लाख 22 हजार 543 पौधे लगाये जा चुके हैं, हालांकि इनमें से करीब 20 प्रतिशत पौधे मवेशियों द्वारा नष्ट भी हो गये. पहला पौधा 1983 में खगड़िया में लगाया, जो आज विशाल वृक्ष बनकर लोगों को छांव प्रदान कर रहा है. रामविलास शांडिल्य ने बताया कि पहला पीपल का पौधा वर्ष 1983 में खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड, भरतखंड गांव में लगाया गया था, जो आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है. गर्मी में धूप से बचने के वहां के लोगों व राहगीरों के काम आ रहें हैं. 2025 में उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, लखीसराय शहर में अपने पूज्य पिताजी स्व. भागवत शांडिल्य की पुण्य स्मृति में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया गया. मौके पर पौधारोपण में विवेक कुमार जोशी, रूपेश कुमार चंद्रवंशी, सतीश कुमार साह, राम विलास शांडिल्य, अशोक मिस्त्री, राजेंद्र मिस्त्री, राजू पासवान, रौशन रानू, गोपी कृष्ण समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >