फसल क्षति को लेकर जिले के 1471 आवेदन को एडीएम ने किया स्वीकृत

फसल क्षति को लेकर बड़हिया, सूर्यगढ़ा, पिपरिया एवं लखीसराय के कुल 89 सौ किसानों के द्वारा आवेदन दिया गया. जिसमे 1112 किसानों का आवेदन पर्याप्त कागजात एवं अन्य कारणों से रिजेक्ट कर दिया गया है.

कुल 1471 किसानों के खाता पर डीबीटी के माध्यम से दिये गये 63 लाख 90 हजार 301 रुपये 6362 आवेदन है पेंडिंग 1112 आवेदन को किया गया रिजेक्ट लखीसराय. फसल क्षति को लेकर बड़हिया, सूर्यगढ़ा, पिपरिया एवं लखीसराय के कुल 89 सौ किसानों के द्वारा आवेदन दिया गया. जिसमे 1112 किसानों का आवेदन पर्याप्त कागजात एवं अन्य कारणों से रिजेक्ट कर दिया गया है. किसानो को पांच सितंबर तक ही आवेदन करना था. पांच सितंबर के बाद फसल क्षति आपूर्ति का पोर्टल बंद कर दिया गया है. जिसके कारण पांच सौ से अधिक किसानों का आवेदन ऑनलाइन नहीं हुआ है. कुछ किसानों के पास राजस्व रसीद नहीं होने के कारण अपने आवेदन को ऑनलाइन आज तक नहीं हो सका तो कुछ किसानों द्वारा ऑनलाइन से अनभिज्ञ रहने के कारण भी आवेदन नहीं किया गया है. सदर प्रखंड के बालगुदर के एक किसान गौरव कुमार ने बताया कि उनका फॉर्म भरा रखा गया, लेकिन ऑनलाइन नहीं हो पाया है. रेहुआ के किसान छोटू कुमार यादव ने बताया कि ऑनलाइन कहां और कैसे होता है यह उन्हें जानकारी नहीं रहने के कारण ऑनलाइन नहीं हो पाया है. फिलहाल कृषि समन्वयक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं एडीएम के पास कुल 6362 आवेदन पेंडिंग पड़ा हुआ है. जिसमें कृषि समन्वयक के पास 4262, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के पास 1087, जिला कृषि पदाधिकारी के पास 267 एवं एडीएम के पास 267 आवेदन पेंडिंग पड़ा हुआ है. जिसका निष्पादन किया जा रहा है. वहीं कृषि समन्वयक के द्वारा 812, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के द्वारा 284, जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा 11 आवेदन रद्द कर दिया गया है. एडीएम ने एक भी आवेदन को रद्द नहीं किया है. उनके द्वारा सभी 1471 आवेदन के आलोक में किसानों डीबीटी के माध्यम से कुल 63 लाख 90 हजार 301 रुपये की राशि किसानों के खाता पर भेजा गया है. जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा बाढ़ से फसल क्षति का जांच एवं आकलन कर लिया गया है. शेष किसानों के आवेदन 15 दिनों के भीतर एडीएम के पास भेज दिया जायेगा. जिससे किसानों के खाता पर राशि दी सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >