जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं : एसडीओ

सदर प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में हुई

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की बैठक

विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं, लंबित मामलों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

लखीसराय. सदर प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं, लंबित मामलों व योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी. इस दौरान पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों की समस्याओं से अवगत कराया. जिस पर एसडीएम ने त्वरित समाधान व प्रभावी निष्पादन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी व सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में बेहतर व संतोषजनक परिणाम सामने आये. खगौर व दामोदरपुर में पीएचईडी के खराब पड़े हर घर नल का जल को ठीक कराने को लेकर जानकारी ली गयी. वहीं गढ़ी बिशनपुर एवं दामोदरपुर में बिजली तार को ठीक करने व अमहरा पंचायत के गरीब तबके के लोगों का बिल विपत्र ठीक करने के साथ साथ मोरमा पंचायत में सिंचाई विभाग के मोटर खराब को थोक करने की एसडीओ ने जानकारी ली गयी. जिस पर तीनों विभाग के कनीय अभियंता द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों की सराहना करते हुए इसी प्रकार कार्य गति बनाये रखने का निर्देश दिया.

बिना सूचना गायब अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

बिना पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की गयी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके. बैठक में प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी, बीडीओ पल्लवी सागर एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >