मुस्लिम समाज ने अता की अलविदा जुम्मे की नमाज

मुस्लिम समाज के ईद-उल-फितर को लेकर शुक्रवार को अलविदा जुम्मा का नमाज पढ़ा गया

-30वां दिन रोजा समाप्त, चांद दिखाई नहीं देने पर भी शनिवार को मनाया जायेगा ईद

-ईद को लेकर सजी सेवई एवं फलों से बाजार,हो रही खरीदारी

-अलविदा जुम्मा को लेकर नमाजियों का मस्जिद में उमड़ी भीड़

लखीसराय

मुस्लिम समाज के ईद-उल-फितर को लेकर शुक्रवार को अलविदा जुम्मा का नमाज पढ़ा गया. मुस्लिम समाज के लोग नहा धोकर मस्जिद पहुंचे जहां अंतिम जुम्मा का नमाज पढ़ा एवं एक दूसरे को ईद के आखिरी जुम्मा को लेकर एक-दूसरे को अलविदा जुम्मा का बधाई दी. शहर के इंग्लिश मोहल्ला, बड़ी दरगाह, छोटी दरगाह पचना रोड समेत गांव के मस्जिदों में नमाज अता करने को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी. शुक्रवार को आखिरी 30वां रोजा शाम को समाप्त हो गया. वहीं शनिवार को ईंद मनाने को लेकर तैयारी की जा रही है.

ईद को लेकर पुरानी एवं नयी बाजार में सेवई एवं फल दुकान पर भीड़ देखी गयी. सेवई 150 से 180 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री हुई. वहीं फुल क्रीम दूध 60 रुपये प्रति किलो की बिक्री हुई. वहीं ईद को लेकर एक-दूसरे को दावत दे रहे है. मुस्लिम समाज हिंदुओं को भी ईद का दावत दे रहे है, 30 रोजा या 29 रोजा के बाद के बाद ईद त्यौहार मनाया जाता है.

ईद को लेकर सुबह नमाज अता करने के बाद एक-दूसरे को देंगे बधाई

ईद को लेकर शनिवार को सुबह लोग नये कपड़े पहनकर सभी अपने अपने मुहल्ले के मस्जिद में पहुंचकर ईद का नमाज अता करेंगे, जिसके बाद ईद को बधाई एक-दूसरे को ईद की बधाई देंगे. ईद की शुरुआत लोग एक दूसरे को सेवई परोसे जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >