बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक घायल

बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक घायल

बड़हिया. प्रखंड के बीरूपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट किये जाने के मामला सामने आया है. इस संबंध में मंटू महतो ने बीरूपुर थाना में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है. दिये आवेदन में मंटू महतो ने कहा है कि गांव के ही स्व गेनो महतो के पुत्र श्रीकांत महतो सहित उक्त सभी नामजद सभी लोगों घर में घुस कर लाठी-डंडे व रोड से मारपीट कर मंटू महतो सिर फोड़ कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. शोर सुनकर ग्रामीणों ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया. श्रीकांत महतो ने सभी को धमकी दिया कि अगर तुम थाना जाते हो तो तुम्हें जान से मार देंगे. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. जल्दी ही दोषियों के ऊपर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >