लिंग आधारित हिंसा को रोकने को लेकर डीएम व एसपी ने की बैठक

लिंग आधारित हिंसा को रोकने और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए जीविका के माध्यम से राज्य सरकार प्रयासरत है. जीविका दीदी अधिकार केंद्र इसके लिए प्रखंड स्तर पर संचालित हैं.

बैठक में जिला स्तरीय जेंडर फोरम किया गया गठित

प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर फोरम गठन करने का डीएम ने दिया निर्देश

लखीसराय. लिंग आधारित हिंसा को रोकने और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए जीविका के माध्यम से राज्य सरकार प्रयासरत है. जीविका दीदी अधिकार केंद्र इसके लिए प्रखंड स्तर पर संचालित हैं. इसके लिए जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. अभियान का लक्ष्य ‘बिना किसी भय, भेदभाव और हिंसा के गरिमापूर्ण जीवन-यापन के लिए संचरात्मक बाधाओं को दूर करके, महिलाओं और लिंग-विविध व्यक्तियों की मान और अधिकारों को बढ़ावा देना है’. इसे अमलीजामा देने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मिथिलेश मिश्र, डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं आवश्यक सेवाओं तक उनकी सुगम पहुंच तथा पंचायत स्तर पर ऊनि प्रभवी भागीदारी सुनिश्चित करना था. उपर्युक्त लक्ष्य पर सतत रूप से कार्य करने और महिलाओं को न्याय, संरक्षण एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए जीविका द्वारा नयी चेतना, जेंडर संवाद, दीदी का अधिकार केंद्र, जेंडर फोरम एवं सखी मंच जैसे संस्थागत माध्यमो द्वारा सतत रूप से कार्य करने पर चर्चा हुई. डीएम ने कहा कि उपर्युक्त पहलुओं की संस्थागत समन्वयन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जेंडर फोरम सह पंचायत समन्वयन समिति का गठन किया जाये. इस फोरम के माध्यम से सभी विभाग एक-दूसरे से सामंजस्य बैठाते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करें और लिंग आधारित हिंसा को रोकने में कारगर कदम उठायें. बैठक में जिला स्तरीय जेंडर फोरम सह पंचायत समन्वयन समिति का गठन किया गया. जिस समिति में डीएम अध्यक्ष रहेंगे तथा डीडीसी, एसपी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीआरओ, अधीक्षक मद्य निषेध, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीइओ, जिला परियोजना प्रबंधक महिला विकास निगम, सचिव डीएलएसए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, तकनीकी प्रदाता संस्था के जिलास्तरीय अधिकारी सदस्य होंगे. मौके पर एसपी अजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे.

——————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >