लखीसराय के बुद्धा रेसिडेंसी में शनिवार तक चलेगी बैठक बैठक से पूर्व पार्टी के ध्वज का किया गया झंडोत्तोलन दिवंगत कामरेड प्रमोद शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि लखीसराय सीपीआई का लखीसराय में दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक से पूर्व सीपीआई के वरिष्ठ नेता जनार्दन प्रसाद सिंह ने पार्टी के झंडे का झंडोतोलन किया. साथ ही सीपीआई के राज्य नेता सह खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड प्रमोद शर्मा के चित्र पर सभी कार्यकारणी के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. आगत अतिथियों का स्वागत स्वागताध्यक्ष वरीय अधिवक्ता रविविलोचन वर्मा ने स्वागत भाषण के द्वारा किया. कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेने आये राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने राष्ट्रीय परिस्थितियों पर विस्तार से वक्तव्य रखा. स्वागत समिति के साथियों के द्वारा राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार तथा राज्य सचिव सह पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय को मेमोटो से सम्मानित किया गया. राज्य कार्यकारिणी के द्वारा स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा जी के की पत्नी को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में राज्य सचिव मंडल के सदस्य प्रमोद प्रभाकर, मिथिलेश झा, अजय कुमार, इरफान अहमद, रामचंद्र महतो, जानकी पासवान, पूर्व विधायक अवधेश राय, पूर्व विधायक राम रतन सिंह सहित राज्य के कई नेताओं ने भाग लिया. तैयारी में जिला सचिव हर्षित यादव, स्वागत समिति के संरक्षक राम पदारथ सिंह, महासचिव रौशन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, विमलेश पांडे, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, धर्मराज कुमार, हकीम पासवान, मनोज साव, प्रमोद दास, नरेश प्रसाद, भगवान राय, कैलाश इंजीनियर, धनंजय कुमार, योगेंद्र शर्मा सहित दर्जनों स्थानीय नेता मौजूद थे.
सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा
सीपीआई का लखीसराय में दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान की अध्यक्षता में हुई
