बिहार के इस जिले में बड़ा फर्जीवाड़ा, 5560 राशन कार्ड रद्द, 10 हजार से ज्यादा पर लटकी तलवार

Bihar Ration Card: लखीसराय में फ्री राशन योजना में गड़बड़ी पकड़ में आई है. जांच के बाद हजारों अपात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं, जबकि कई और पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

Bihar Ration Card: बिहार के लखीसराय में सरकार की फ्री राशन योजना में गड़बड़ी पाई गई है. जांच में सामने आया कि कई संपन्न परिवार भी राशन कार्ड बनवाकर लाभ ले रहे थे. अब ऐसे लोगों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. सरकार ने साफ कर दिया है कि कुछ श्रेणी के लोग राशन कार्ड के हकदार नहीं हैं. इसमें ढाई एकड़ से ज्यादा जमीन वाले, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुक, इनकम टैक्स देने वाले, सालाना 1.20 लाख से अधिक आय वाले और चार पहिया वाहन रखने वाले शामिल हैं.

15,783 लोगों को भेजा गया नोटिस

अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने ऐसे 15,783 राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी किया था. सभी को 11 फरवरी 2026 तक अपना पक्ष रखने को कहा गया था. इसके बाद कई लोगों ने जवाब दिया, जबकि कुछ अब भी कार्रवाई के घेरे में हैं.

अब तक 5,560 कार्ड रद्द

जांच के बाद प्रशासन ने अब तक 5,560 राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं. वहीं 10,073 कार्डधारियों पर अभी भी कार्रवाई जारी है. आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है.

चानन के 150 लोगों ने लगाई गुहार

नोटिस मिलने के बाद चानन प्रखंड के 150 लोगों ने आवेदन देकर राशन कार्ड रद्द नहीं करने की मांग की है. प्रशासन ने कहा है कि इन सभी का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाएगा. उसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.

प्रखंडवार आंकड़ों ने खोली पोल

कार्रवाई में अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्ड रद्द हुए हैं. बड़हिया में 850, चानन में 770, हलसी में 1,050, लखीसराय में 765, पिपरिया में 631, रामगढ़ चौक में 788 और सूर्यगढ़ा में 706 राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं.

अभी और होगी सख्त कार्रवाई

अनुमंडल पदाधिकारी ने साफ कहा है कि जांच लगातार जारी है. जो भी अपात्र पाए जाएंगे, उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा. जरूरतमंदों तक ही योजना का लाभ पहुंचे, यही प्रशासन का लक्ष्य है. इस कार्रवाई से साफ है कि अब राशन कार्ड के नाम पर गड़बड़ी करना आसान नहीं होगा. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और फर्जी लाभ उठाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Also Read: 4 साल के बेटे ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, मोतिहारी एनकाउंटर में STF जवान हुए शहीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >